मौसम फिर दिखाएगा उग्र रूप, अगले पांच दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट      

A yellow alert has been issued for heavy rain and lightning in Uttarakhand over the next seven days
Spread the love

Weather Alert : उत्तराखंड में  मौसम विकट बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह तक लगातार बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में दहशत का माहौल रहा था। भूस्खलन के के कारण सैकड़ों सड़कों पर मलबा आ गया था। भूस्खलन से  राज्य में दर्जनों स्थानों पर मकान भी खतरे की जद में आ गए थे। कई परिवारों को शिफ्ट भी करना पड़ा था। पिछले तीन दिन से राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी दर्ज की गई। इधर, आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सात दिन भी उत्तराखंड में मौसम तल्ख बना रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली कड़क सकती है। आज राज्य के शेष जिलों में अनेकों स्थानों पर बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से पूरे राज्य में बारिश तेजी पकड़ सकती है।कल से 14 सितंबर तक राज्य के अनेकों स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 15 और 16 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

14 सितंबर तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से 14 सितंबर तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दरमियान राज्य के शेष जिलों में तीव्र दौर की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी हुआ है।


Spread the love