बड़ी खबर : पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, विस चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान

Former Uttarakhand CM Harish Rawat has resigned from the Congress
Spread the love

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को उनके पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी में करोड़ों की नगदी और जेवरात सहित तमाम बेसकीमती सामान बरारमद हुआ था। पूर्व सीएम के ओएसडीए के घर पर ईडी की रेड से सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी के चलते पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार देर रात कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस्तीफे का ऐलान किया। पूर्व सीएम का पार्टी छोड़ने के ऐलान से खलबली मची हुई है। उनके पूर्व ओएसडी के ठिकानों में ईडी  की रेड भी पूरे राज्य में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। रेड के तत्काल बाद पूर्व सीएम का कांग्रेस से इस्तीफे से सियासी भूचाल खड़ा हो गया है।

बोले, दुस्साहसिक कृत्य से हूं आहत

उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि खबर आ रही है कि दून में उनके पूर्व ओएसडी के ठिकानों में ईडी की रेड पड़ी है। छापेमारी में कैश और जेवरात बरामद हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि इस तथ्य का खुलासा आने वाले दिनों में हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीना उनके ओएसडी रहे हैं। लिखा कि वह जितने भी पदों में रहे जीना उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते ही रहे। उन्होंने जीना को सज्जन और विनम्र व्यक्ति बताया। उन्होंने लिखा कि यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ हुई और कोई भी गलती जीना ने की तो उनके इस दुस्साहसिक कृत्य के लिए वह खुद को लज्जित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि लगाए जा रहे आरोपों पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।


Spread the love