3.50 लाख खिलाड़ियों का डाटा चोरी ! खेल विभाग में सामने आया सनसनीखेज मामला
Theft Of Players’ Data : उत्तराखंड खेल विभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर सरकारी पोर्टल और एप बनाकर उसे संचालित कर रही कंपनी ने विभाग की अनुमति के बगैर ही आईडी और पासवर्ड बदल दिया। इतना ही नहीं, सरकारी साइट की क्रेडेंशियल और एक्सेस विभाग की अनुमति के बगैर ही बदल दिए गए।
