जागेश्वर की रामलीला में मारे गए सुबाहू-ताड़का, आज होगा धनुष यज्ञ  

The staging of Ramlila is underway at Jageshwar Dham
Spread the love

जागेश्वर धाम में 102वें साल की रामलीला का मंचन जारी है। बुधवार को विश्वामित्र-दशरथ संवाद से रामलीला शुरू हुई। उसके बाद अहिल्या उद्धार का भावुक मंचन किया गया। उसके बाद ताड़का और सुबाहू वध का मंचन किया गया। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। राम का किरदार रुचिका, लक्ष्मण चेतन भट्ट, सीता अंजलि, रावण खीमानंद भट्ट, जनक सोनू भट्ट, मारीच मुकेश भट्ट, सुबाहू केसी भट्ट, ताड़का कमल सनवाल, दशरथ रेवाधर पांडे, विश्वामित्र आशुतोष भट्ट जबकि बाणासुर का किरदार हरीश भट्ट निभा रहे हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रेवाधर पांडेय ने बताया कि रामलीला को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। देश-विदेश से पहुंचे भक्तों के अलावा भारी तादात में स्थानीय लोग भी रामलीला मंचन का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज यानी बुधवार रात रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन किया जाएगा। रावण सहित देश विदेश के राजा धनुष यज्ञ में भाग लेने पहुंच रहे हैं। राजाओं के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंचन को आकर्षक बनाने के लिए कमेटी पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।  


Spread the love