Skip to content
30 April 2026
  • जागेश्वर धाम में फैल रहा अतिक्रमण, खाली कराई गई भूमि फिर घिरी, जाम में फंस रहे वाहन
  • राजनैतिक दखल के पेंच में फंसी जागेश्वर मंदिर प्रबंधक की कुर्सी, लोकभवन ने लौटाई फाइलें, नए सिरे से होंगे आवेदन
  • तहसीलदार बरखा जलाल को तबादले पर दी विदाई, रवि साह संभालेंगे पदभार
  • उत्तराखंड के पांच विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शुरू, देखें लाइव  
Media Network 24

Media Network 24

Newsletter
Random News

Trending News

अल्मोड़ा
जागेश्वर धाम में फैल रहा अतिक्रमण, खाली कराई गई भूमि फिर घिरी, जाम में फंस रहे वाहन 01
1 week ago1 week ago
02
अल्मोड़ा
राजनैतिक दखल के पेंच में फंसी जागेश्वर मंदिर प्रबंधक की कुर्सी, लोकभवन ने लौटाई फाइलें, नए सिरे से होंगे आवेदन

Category Collection

राजनीति5 News
  • Home
  • देश
  • उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • यूएस नगर
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • विदेशLatest news from all over the world
  • राजनीति
  • खेल
  • Contact Us
Headlines
  • Encroachment on the roadside in Jageshwar Dham

    जागेश्वर धाम में फैल रहा अतिक्रमण, खाली कराई गई भूमि फिर घिरी, जाम में फंस रहे वाहन

    1 week ago1 week ago
  • The Governor has returned all applications for the post of manager of the Jageshwar Temple Management Committee due to political interference

    राजनैतिक दखल के पेंच में फंसी जागेश्वर मंदिर प्रबंधक की कुर्सी, लोकभवन ने लौटाई फाइलें, नए सिरे से होंगे आवेदन

    3 weeks ago3 weeks ago
  • Bhanoli Tehsildar Barkha Jalal has been transferred to Bhikiyasain

    तहसीलदार बरखा जलाल को तबादले पर दी विदाई, रवि साह संभालेंगे पदभार

    4 weeks ago4 weeks ago
  • With the cabinet expansion in Uttarakhand, the names of five new ministers have been finalized

    उत्तराखंड के पांच विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शुरू, देखें लाइव  

    1 month ago1 month ago
  • At Jageshwar Dham, an attempt is being made to misappropriate government funds through the Irrigation Department's scheme

    जागेश्वर में जटागंगा को सुखाने की साजिश ! सूखते गदेरे में लाखों की सिंचाई योजना बनाने की तैयारी

    2 months ago2 months ago
  • Cricket competition has started in Jageshwar Dham.

    जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू : तूफानी क्लब शौकियाथल ने आरतोला को हराया

    2 months ago2 months ago
  • Home
  • उत्तराखंड
  • यूएस नगर
  • Uttarakhand Crime:बारबर के बैंक खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन, दो लोग गिरफ्तार
  • यूएस नगर

Uttarakhand Crime:बारबर के बैंक खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन, दो लोग गिरफ्तार

medianetwork24.com1 year ago1 year ago01 mins

Uttarakhand Crime:रुद्रपुर में एक बारबर के बैंक खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन होने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने देहरादून से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

STF has arrested two people who made a transaction of Rs 3 crore from Barber's account
बारबर के खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन करने वाले दो लोग एसटीएफ ने गिरफ्तार किए हैं
Spread the love

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के रुद्रपुर में बारबर के खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन होने का मामला सामने आया है। रुद्रपुर के ग्राम मलसी निवासी फुरकान पुत्र रमजानी ने पंतनगर साइबर क्राइम पुलिस को बताया था कि वह मेट्रोपोलिस मॉल स्थित एक सैलून में बारबर का काम करता है। छह माह पूर्व बगवाड़ा निवासी उसके मित्र सागर ने बताया कि अर्जुनपुर दिनेशपुर निवासी संदीप पुत्र पसमिन्दर और हरजिन्दर सिंह पुत्र जरनैल सिंह ऑनलाइन उद्यम और व्यापार के नाम पर खाते खुलवाते हैं। उसने वाहनों की सीट कवर बनाने का व्यापार करने की सोची और कुछ दिन बाद उसने संदीप और हरजिन्दर से मुलाकात की। कुछ दिन बाद दोनों उसे कार में बैठाकर हल्द्वानी स्थित उद्यम कार्यालय लेकर गए। यहां उसके नाम से एक उद्यम प्रमाणपत्र और एग्रीमेन्ट बनाया। इसके बाद उसे हल्द्वानी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेकर गए। यहां उसका फुरकान एंटरप्राइजेज के नाम से खाता खुलवाया गया। साथ ही हल्द्वानी में केनरा बैंक में भी उसके नाम से एक और खाता खुलवाया गया। बाद में उसे पता चला कि उसके खाते से तीन करोडा का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाकर इस मामले का खुलासा कर देहरादून से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-सीएम धामी पहुंचे अल्मोड़ा, सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाई

सीबीआई से मिला था बड़ा इनपुट

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि दक्षिण एशियाई देशों से संचालित हो रहे साइबर अपराधों के नेटवर्क के संबंध में मार्च माह में भारत सरकार म्यांमार से 540 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाई थी। इनमें से 22 नागरिक उत्तराखंड राज्य के थे। एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस को सीबीआई के साथ मिलकर उत्तराखंड से संचालित किए जा रहे साइबर अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस दौरान ग्राम अर्जुनपुर दिनेशपुर निवासी हरजिन्दर सिंह पुत्र जरनैल सिंह और सन्दीप सिंह पुत्र पसमिन्दर सिंह का नाम सामने आया। साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को दोनों को थाना रायपुर देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में अनिवार्य तबादलों की सूची 15 अप्रैल को होगी जारी

चेकबुक और एटीएम से उड़ाए रुपये

बारबर ने पुलिस को बताया कि संदीप और हरजिंदर ने चोरी छिपे उसके आधार कार्ड पर एक सिम भी खरीदा। करीब एक सप्ताह बाद दोनों फिर से उसे हल्द्वानी स्थित बैंकों में लेकर गए। यहां पर भी उसके नाम से खाते खुलवाए थे। बैंक ने उस दिन पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड दिए थे। आरोप है कि दोनों ने चोरी-छिपे उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड ले लिया था। इस दौरान दोनों ने बहला-फुसलाकर उससे कई चेकों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसके एसबीआई के खाते में करीब तीन करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

ये भी पढ़ें-पति की गर्लफ्रेंड को पीटने यूपी से हल्द्वानी पहुंची पत्नी, पिथौरागढ़ की युवती पर बरसाए लात-घूसे


Spread the love
Tagged: cyber crime Cyber criminal arrested STF Three crore rupees deposited after opening barber's account Three crores in bank account Three crores in barber's account Three crores in barber's account in Rudrapur UP latest news Uttarakhand crime Uttarakhand latest news Uttarakhand News Uttarakhand Police Uttarakhand STF एसटीएफ देहरादून में साइबर अपराधी गिरफ्तार बारबर का खाता खुलवाकर डलवाए तीन करोड़ रुपये बारबर के खाते में तीन करोड़ रुद्रपुर में बारबर के खाते में तीन करोड़ साइबर अपराध साइबर अपराधी गिरफ्तार

Post navigation

Previous: सीएम धामी पहुंचे अल्मोड़ा, सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाई
Next: कर चोरी करने पर उत्तराखंड में आठ सौ करोबारियों के पंजीकरण सस्पेंड

Related News

Minor driving school bus injures 11 children in Uttarakhand

Uttarakhand News:नाबालिग ने दौड़ाई स्कूल बस, 12 घायल, मची चीख-पुकार

medianetwork24.com12 months ago12 months ago 0
In Gadarpur, the public tied the accused caught in the sex racket to an electric pole

सेक्स रैकेट में 60 साल के बुजुर्ग सहित तीन लोग दबोचे, आरोपियों को बिजली के खंभे पर बांधा

medianetwork24.com1 year ago1 year ago 0
The administration demolished the tomb in Rudrapur

रुद्रपुर में प्रशासन ने ढहाई दशकों पुरानी मजार, भारी पुलिस बल तैनात

medianetwork24.com1 year ago1 year ago 0
In Rudrapur, father killed his 15 year old son

रुद्रपुर में शैतानियों की आदत से तंग पिता ने कर दी 15 साल के बेटे की  हत्या, शव छिपाया

medianetwork24.com1 year ago1 year ago 0

Trending News

अल्मोड़ा
जागेश्वर धाम में फैल रहा अतिक्रमण, खाली कराई गई भूमि फिर घिरी, जाम में फंस रहे वाहन
अल्मोड़ा
राजनैतिक दखल के पेंच में फंसी जागेश्वर मंदिर प्रबंधक की कुर्सी, लोकभवन ने लौटाई फाइलें, नए सिरे से होंगे आवेदन
अल्मोड़ा
तहसीलदार बरखा जलाल को तबादले पर दी विदाई, रवि साह संभालेंगे पदभार
उत्तराखंड
उत्तराखंड के पांच विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शुरू, देखें लाइव  
अल्मोड़ा
जागेश्वर में जटागंगा को सुखाने की साजिश ! सूखते गदेरे में लाखों की सिंचाई योजना बनाने की तैयारी

Recent Posts

  • जागेश्वर धाम में फैल रहा अतिक्रमण, खाली कराई गई भूमि फिर घिरी, जाम में फंस रहे वाहन
  • राजनैतिक दखल के पेंच में फंसी जागेश्वर मंदिर प्रबंधक की कुर्सी, लोकभवन ने लौटाई फाइलें, नए सिरे से होंगे आवेदन
  • तहसीलदार बरखा जलाल को तबादले पर दी विदाई, रवि साह संभालेंगे पदभार
  • उत्तराखंड के पांच विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शुरू, देखें लाइव  
  • जागेश्वर में जटागंगा को सुखाने की साजिश ! सूखते गदेरे में लाखों की सिंचाई योजना बनाने की तैयारी

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • November 2025
  • October 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
medianetwork24 - 2026. Powered By BlazeThemes.