तहसीलदार बरखा जलाल को तबादले पर दी विदाई, रवि साह संभालेंगे पदभार
Transfer : तहसीलदार बरखा जलाल का भिकियासैंण तबादला हो गया है। तबादले पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति में भी वह करीब डेढ़ साल तक प्रशासक के तौर पर नियुक्त रहीं। अब रवि साह भनोली तहसीलदार का पद संभालेंगे।
Transfer : भनोली तहसील की तहसीलदार बरखा जलाल का भिकियासैंण तबादला हो गया है। बरखा जलाल 2022 में भनोली तहसीलदार नियुक्त हुई थी। पिछले साल अक्तूबर में तत्कालीन डीएम ने उन्हें जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति का प्रशासक नियुक्त किया था। वह प्रशासक के अलावा जैंती और भनोली तहसील में तहसीलदार का दायित्व निभा रही थी। साथ ही जागेश्वर मंदिर समिति के संचालन में भी योगदान दे रही थी। पिछले साल उन्होंने जागेश्वर में श्रावणी मेले भी सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम योगदान दिया था। साथ ही तहसीलदार और प्रशासक के पद पर रहते हुए दर्जनों वीआईपी कार्यक्रम भी जागेश्वर में संपन्न कराए थे। आज स्थानीय लोगों ने स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें विदाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना भी की।
