धौलादेवी में बुजुर्ग महिला के कान फाड़कर सोने के जेवर लूटे, बिशन पहाड़ी गिरफ्तार

Police have arrested the person who looted gold jewellery from a woman in Danya of Almora district
Spread the love

Uttarakhand Crime:धौलादेवी में बुजुर्ग महिला से लूट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। ग्राम अंडोली के रिखाड़ी निवासी 65वर्षीय मधुली देवी पत्नी स्व. दुर्गादत्त पांडे बुधवार को अपने भाई से मिलने धौलादेवी गई हुई थी। शाम को मधुली देवी धौलादेवी से पैदल अंडोली की ओर लौट रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक उनका पीछा करने लगा था। उस युवक ने चौना के जंगल के पास बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह संभलती तब तक आरोपी उनके कान फाड़कर सोने के दोनों कर्णफूल लेकर फरार हो गया। लहुलूहान बुजुर्ग महिला को सीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया गया। सीएचसी स्टाफ ने दन्या थाना पुलिस को इस घटना की जानकार दी। मामले को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने दन्या एसओ को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। जानकारी मिलते ही एसआई भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर बुजुर्ग महिला से पूछताछ की। उसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।  पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर 16 घंटे के भीतर ही गल्ली पो. कफलनी, दन्या निवासी आरोपी बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी को दबोचते हुए घटना का खुलासा किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई भगवान गिरी, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, एएसआई बीना कौर, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, सिपाही आनंद सिंह रावत, होमगार्ड गजेंद्र सिंह और राजेंद्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- एक महिला और पुरुष अपने जीवनसाथी व बच्चे छोड़ लिव इन में चले गए

‘बिशन पहाड़ी’ नाम से चलाता है एफबी पेज

लूट का शातिर आरोपी बिशन सिंह ‘बिशन पहाड़ी’ नाम से फेसबुक फेज हैंडल करता है। लूट के बाद आरोपी देर शाम अपने ससुराल चौना पहुंच गया था। उसने लूटे हुए जेवरात भी अपने ससुराल में छिपा दिए दिए थे। बुधवार रात पुलिस जब उसे दबोचने उसके ससुराल पहुंची तो वह फरार हो गए। आज सुबह पुलिस ने फल्याट गांव से एक किमी पहले ही आरोपी को घेरकर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ससुराल में छिपाए हुए लूट के गहने भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी दिल्ली की एक बेकरी में काम करता है। चौना उसका ससुराल है। वह बिशन पहाड़ी नाम से फेसबुक पेज चलाता है।

ये भी पढ़ें- आज और कल भारी बारिश, भीषण आंधी, ओलावृष्टि की चेतावनी, हाई अलर्ट जारी


Spread the love