Big News:अल्मोड़ा नगर निगम सीट पर भाजपा को बड़ी बढ़त

BJP candidate is leading on Almora Municipal Corporation seat
Spread the love

Municipal elections :अल्मोड़ा नगर पालिका से पहली बार नगर निगम सीट बनी है। कुमाऊं  की सबसे पुरानी पालिका को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस बार भी कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस पहले से लेकर तीसरे राउंड तक की मतगणना में लगातार पिछड़ती जा रही है। पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस 803 से पिछड़ गई थी। अब तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने तक भाजपा इस सीट पर 2376 वोटों की बढ़ी बढ़त बना चुकी है।

अल्मोड़ा से ये पार्षद बने

न्यू कलेक्ट्रेट से निर्दलीय तुलसी देवी जीती,पाण्डेखोला से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति शाह जीती

लक्ष्मेश्वर से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जोशी जीते,पनिउड़ियार से निर्दलीय भूपेंद्र जोशी जीते

मिशन कंपाउंड से भाजपा प्रत्याशी के देवेंद्र बिष्ट जीते,त्रिपुरा सुंदरी से भाजपा प्रत्याशी श्याम पांडेय ,

झिझाङ वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अमित शाह जीते, बमनखोला से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कार्की जीते

नरसिंह बॉडी से भाजपा प्रत्याशी पूनम वर्मा जीती, मुरलीमनोहर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी नेहा टम्टा जीतीं

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी में कांग्रेस, पिथौरागढ़ में निर्दलीय, दून में भाजपा आगे, जानें अन्य नगर निगमों के रुझान


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *