80 साल के बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला, पांच दिन से चल रहे थे लापता

The dead body of a missing elderly resident of Gunai was found hanging today
Spread the love

suicide:आरतोला के निकट गुनाई (खोला) निवासी 80 वर्षीय गंगा सिंह बिष्ट बीते 28 जून की सुबह करीब पांच बजे घर पर बिना बताए कहीं चले गए थे। देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू हो गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उनका सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस लगातार उन्हें खोजने में जुटी हुई थी। आरतोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर गंगा सिंह का शव घर के पास जंगल में फंदे से लटका होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। दन्या थाने के एसओ विजय नेगी ने बताया कि लापता चल रहे गंगा सिंह का शव फंदे से लटका मिला होने की सूचना मिलते ही एसआई कुंदन सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके की ओर रवाना कर दी गई है।

मानसिक रूप से चल रहे थे बीमार

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का पुत्र मेरठ में जॉब करता है। पांच दिन से मृतक लापता चल रहे थे। बकायदा पुलिस ने जगह-जगह उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी चस्पा कर दिए थे। इधर, आज उनका शव बरामद होने से खलबली का माहौल है। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। लिहाजा मामले को आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *