प्रेमिका की खौफनाक साजिश : दूसरी युवती से सगाई करने पर प्रेमी की दे डाली सुपारी  

Police arrested a woman in Dehradun for conspiring to murder her lover
Spread the love

 

Uttarakhand Crime : देहरादून के बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने साजिश का खुलासा किया है। पूर्व प्रेमिका ने दूसरी युवती से सगाई से नाराज होकर बैंककर्मी की हत्या की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी सत्यम की किसी दूसरी लड़की से सगाई हो गई थी। इससे उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान बेहद खफा थी। इसी के चलते उसने सत्यम को मौत के घाट उतारने के लिए एक बेहद खौफनाक साजिश रची। सत्यम को मरवाने के लिए उसने कुख्यात बदमाश अंकित चौहान को पांच लाख की सुपारी दे डाली थी। बीते आठ सितंबर को सत्यम अपनी बहन साक्षी के साथ स्कूटी से अपने घर जा रहा था। पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने सत्यम को गोली मार दी थी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात से पुलिस में भी खलबली मची हुई थी।

मालिया की भी हो चुकी है शादी

मालिया और सत्यम के बीच करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मालिया 2020 से 2023 तक हरिद्वार के एक बैंक में काम करती थी। उसी दरमियान मालिया की मुलाकात सत्यम से हुई थी। मालिया के मुताबिक परिवार वालों ने दबाव डालकर उसकी शादी कराई थी। मालिया ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद भी वह सत्यम के संपर्क में बनी रही। उसे जब मालूम पड़ा कि सत्यम की किसी दूसरी लड़की से सगाई हो गई है, तब उसने उसे मौत के घाट उतारने की प्लानिंग शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

प्रेमी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने से हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कल पुलिस गोरखपुर चौक के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस चेकिंग देख बाइक सवार दो संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे थे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान मुठभेड़ भी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लग गई। मौका पाकर उसका साथी अंकित फरार हो गया।


Spread the love