मंडप में दूल्हे को देख चौंक गई दुल्हन, बोली-अब नहीं करुंगी शादी, बैरंग लौटी बारात

Bride refused to marry the groom in Auraiya
Spread the love

Dispute In Marriage:मंडप में दूल्हे को देखते ही दुल्हन चौंक गई। ये मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के एक मोहल्ले का है। एक लड़की की शादी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लड़के से तय हुई थी। बीते छह फरवरी को दोनों की सगाई हुई थी।  गत दिनों दोनों का विवाह संपन्न होना था। दुल्हन की बात नहीं मानना दूल्हे को भारी पड़ गया। गुस्सायी दुल्हन लग्न मंडप छोड़कर कमरे में चली गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे को शादी में शेरवानी पहनकर आने के लिए कहा था।  दूल्हा कोट-पैंट में बारात लेकर पहुंच गया। उसे देख दुल्हन आग बबूला हो गई। बात तब और बिगड़ गई जब जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा फूल माला लेकर नहीं पहुंचा। नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार दिया। आखिरकार बारात को दुल्हन बगैर वापस होना पड़ा।

लड़का नहीं आया था पसंद

यूपी के औरेया में बारात बैरंग लौटने से दोनों पक्षों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि  दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आया था, लेकिन दबाव में उसने हामी भर दी थी।उसके बाद उसने दूल्हे से शेरवानी पहनकर आने को कहा था, लेकिन दूल्हा कोट-पैंट पहनकर आया। लेकिन मामले की असली जड़ दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आने की बात कही जा रही है। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। शाम तक दूल्हे और उसके पिता कोतवाली में बैठे रहे। फिर दुल्हन पक्ष ने समझौते में तय रकम देने के बाद दूल्हे और उसके पिता को जाने दिया।


Spread the love