उत्तराखंड में नए मंत्रियों के नाम आज हो सकते हैं फाइनल, सीएम धामी दिल्ली रवाना

The names of new ministers may be finalised in Uttarakhand today
Spread the love

Cabinet Expansion In Uttarakhand:उत्तराखंड में कैबिनट विस्तार की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। इसी बीच आज सीएम धामी के दिल्ली दौरे के साथ ही सियासी चर्चाएं और तेज हो गई हैं। आज सीएम धामी का ओडिशा दौरा है। शाम को सीएम दिल्ली लौटेंगे। सीएम रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। राज्य में पिछले कई दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। यहां पर पहले से ही कैबिनेट में चार सीटें खाली चल रही थी। बीते दिनों विधान सभा सत्र के दौरान अभद्र पर्वतीय समाज के लोगों पर अभद्र  टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी 16 मार्च को पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कैबिनेट में पांच सीटें खाली हो गई है। पहले से ही संकेत मिल रहे थे कि राज्य में नवरात्र पर कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसी बीच आज सीएम धामी के  दिल्ली दौरे के चलते कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली से नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ आज विचार विमर्श करेंगे। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही नए मंत्रियों के नामों का ऐलान हो सकता है। इसे अंतिम दौर का विचार विमर्श भी माना जा रहा है। ऐसे में नवरात्र तक राज्य में कैबिनेट विस्तार की काफी संभावना है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं।

ये भी पढ़ें-ATM से नगदी निकालने पर लगेगा अधिक शुल्क, एक मई से लागू होगी ये व्यवस्था

खतरे में तीन मंत्रियों की कुर्सी!

राज्य में परफारमेंस के आधार पर तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है। इससे मंत्रियों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। साथ ही राज्य में चार पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा भी चल रही है। बताया जा रहा है कि संभावित दावेदार मंत्री बनने के लिए दिल्ली से दून तक की परिक्रमा में जुटे हुए हैं। राज्य में नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़ और हरिद्वार से एक-एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के पूरे आसार हैं।

ये भी पढ़ें-मदरसों पर कार्रवाई के खिलाफ जमीयत ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका


Spread the love