भाजपा नवरात्र से पहले बांट सकती है दायित्व, 30 नेताओं की सूची भेजी

The government will soon distribute responsibilities to BJP leaders in Uttarakhand
Spread the love

Uttarakhand BJP News:उत्तराखंड में कई आयोगों में पद रिक्त चल रहे हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही नेताओं को दायित्वधारी मंत्री बनाया जा सकता है। अब कैबिनेट विस्तार के साथ ही राज्य में दायित्व बंटने और नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार से पहले ही नेताओं को दायित्व बंट सकते हैं। इस दौरान पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां भी चल रही हैं। राज्य की कैबिनेट में चार पद पहले से ही खाली चल रहे थे। विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पर्वतीय समाज पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों से घिरे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को 16 मार्च को इस्तीफा देना पड़ा था। उनके इस्तीफे के साथ ही कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच पहुंच गई है। इसी के साथ ही राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी तेज हो गई थी। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें और तेज हो गई थी। इधर, अब राज्य में कैबिनेट विस्तार से पहले ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन के भीतर भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। उसके साथ ही राज्य में भाजपा नेताओं को दायित्व बंटने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में अगले हफ्ते दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल, समय से निपटा लें जरूरी काम

आयोगों में कई पद खाली

कैबिनेट विस्तार से पहले राज्य में दायित्वों का आवंटन होने की संभावना है। प्रदेश संगठन ने ऐसे 30-32 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची भेज दी है। महिला आयोग, बाल आयोग, अल्प संख्यक आयोग, उत्तराखंड वन विकास निगम, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ ही जीएमवीएन, केएमवीएन आदि आयोग और परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। महिला और बाल आयोग के अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। सरकार ने नई नियुक्ति होने तक दोनों का कार्यकाल बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें-आठ बच्चों की मां को हुआ युवक से प्यार, पति को दिया तलाक, प्रेमी भी निकला बेवफा

जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र से पहले ही उत्तराखंड में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेता शामिल बताए जा रहे हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं भी हैं। हालांकि बीते कुछ दिन से महेंद्र भट्ट विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसे हालात में  प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का नाम की भी चर्चा है। यदि पार्टी दलित चेहरे का प्रयोग करेगी तो पूर्व कैबिनेट मंत्री खजानदास के नाम को गंभीरता से देखा जा रहा है। इनके अलावा वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली, महिला चेहरे के तौर पर पार्टी विधायक आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है।

ये भी पढ़ें-पत्नी ने की पति की हत्या, लाश के 15 टुकड़े कर सीमेंट में चिनवाए और फिर प्रेमी संग चली गई शिमला


Spread the love