BJP को होली के बाद मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानें कौन नेता हैं दौड़ में आगे

Election of new state president of BJP is going to be held soon in Uttarakhand
Spread the love

BJP Organizational Elections:उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होली के बाद हो जाएगा। कल यानी सोमवार को ही पार्टी ने 19 में से 18 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। इनमें अधिकांश नए चेहरों और युवाओं को बीजेपी ने प्राथमिकता दी है।  इसी के साथ ही अब राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बीजेपी के चुनाव अधिकारी जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथियों की घोषणा करेंगे। इसी महीने भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि होली के तत्काल बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी महीने भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।  पार्टी ने पिछले साल अक्तूबर में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया नए सदस्य बनाने के अभियान के साथ शुरू की थी। फरवरी अंत तक नए जिलाध्यक्ष बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन प्रक्रिया में कुछ देरी हो गई थी। पार्टी ने फरवरी में ही मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया था। सोमवार को पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया था। उसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा सहित सभी चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, इन चार विधायकों का बढ़ सकता है कद

ये हैं भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

भाजपा ने नागेंद्र चौहान को उत्तरकाशी, गजपाल बर्त्वाल को चमोली, भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग, उदय सिंह रावत को टिहरी, मीता सिंह को देहरादून ग्रामीण, सिर्द्धाथ अग्रवाल को देहरादून महानगर, राजेंद्र तड़ियाल को ऋषिकेश, आशुतोष शर्मा हरिद्वार, डॉ मधु सिंह रुड़की, कमल किशोर रावत पौड़ी, राजगौरव नौटियाल कोटद्वार, गिरीश जोशी पिथौरागढ़, प्रभा गड़िया बागेश्वर, महेश नयाल अल्मोड़ा, गोविंद सामंत चंपावत, प्रताप सिंह बिष्ट नैनीताल, मनोज पाल काशीपुर और कमल कुमार जिंदल को यूएस नगर का जिलाध्यक्ष बनाया है।

ये भी पढ़ें-आज से पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट, मौसम 13 से 16 मार्च तक दिखाएगा विकराल रूप

ये नेता हैं प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे

उत्तराखंड में बीजेपी जिलाध्यक्षों के चुनाव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। अब जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्यों प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। भाजपा के भीतर पिछले काफी समय से नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई नामों की चर्चा चल रही है। इनमें वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। साथ ही प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजान दास, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद चमोली आदि भी प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में भाजपा के नए  जिलाध्यक्षों के नामों का हुआ ऐलान, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

 

Spread the love