उत्तराखंड में तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, इन चार विधायकों का बढ़ सकता है कद
Uttarakhand Cabinet Expansion:उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि तीन मंत्रियों की धामी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। इनमें मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। साथ ही चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

Uttarakhand Cabinet Expansion:उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की जल्द हो सकता है। साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों और भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव की संभावना है। राज्य कैबिनेट में मंत्रियों के चार पद रिक्त चल रहे हैं। इसी को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि राज्य में भाजपा संगठन और कैबिनेट में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा इसी ओर इशारा कर रहा है। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के कल दिए बयान भी इसी का संकेत माने जा रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। सीएम धामी कभी भी कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कुछ दिन पूर्व ही विधान सभा में पहाड़वासियों के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। समूचे राज्य में गुस्से को देखते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से हटाए जाने की सुगबुगाहट है। बताया ये भी जा रहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल के अलावा दो और कैबिनेट मंत्रियों की कुर्सी छिन सकती है।
ये भी पढ़ें-Accident In Uttarakhand: सौ मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
इन जिलों के विधायक बन सकते हैं मंत्री
पहाड़वासियों के लिए विधान सभा में खुलेआम अभद्र शब्दों का प्रयोग करने वाले मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की कैबिनेट से छुट्टी तय मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक धामी सरकार के दो और कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बकायदा आला कमान स्तर पर ये फाइनल कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में तीन मंत्रियों को हटाकर देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। इस बात की कभी भी घोषणा हो सकती है।
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में दिव्यांग से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला गन्ना, मौत