सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सगाई के डेट तय
Cricketer Rinku Singh's wedding:टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी तय हो गई है। रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी के बंधन में बंधेंगे। बाकायदा सगाई की तिथि भी तय हो गई है।

Cricketer Rinku Singh’s wedding: विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी तय हो गई है। उनकी शादी सपा सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह का सपा पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ है। रिंकू की मंगेतर समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज हैं। जल्द रिंकू प्रिया सरोज की शादी हो सकती है। 26 साल की सरोज 2024 के लोस चुनाव में मछलीनगर सीट से सपा सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने 35850 वोटो से जीत दर्ज की थी। उनकी सगाई की तिथि भी तय हो चुकी है। बताया ज जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 13 फरवरी को होगी।
सबसे कम उम्र की सांसद
साल की प्रिया सरोज ने 2024 में मछलीनगर सीट से सांसद का चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा के तत्कालीन सांसद बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में कदम रखा था। इसके साथ ही उन्होंने महज 26 साल की उम्र में पूर्वांचल की सबसे कम उम्र की सांसद बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट में वकालत छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाली प्रिया ने अपनी सक्रियता से काफी नाम कमाया है।
ये भी पढ़ें- Rain Alert:उत्तराखंड में आज से छह दिन तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
सांसद के पिता हैं विधायक
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान क्रिकेटर रिंकू के माता-पिता से मुलाकात में सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने शादी का प्रस्ताव रखा। इस बातचीत के बाद शादी को लेकर चर्चा आगे बढ़ी है। इस संबंध में विधायक तूफानी सरोज ने पुष्टि करते हुए बताया कि अलीगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान इस प्रस्ताव पर बातचीत शुरू हुई। तूफानी सरोज के एक दामाद पहले से ही अलीगढ़ में जज के पद पर कार्यरत हैं।