monsoon alert:आज से दो दिन भारी बारिश,मच सकती है आफत

Rain alert continues in Uttarakhand today and tomorrow
Spread the love

monsoon alert:आईएमडी ने आज उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया किया है। राज्य में आज सुबह से ही मौसम विकट बना हुआ है। कई इलाकों में आसमान काले बादलों से ढका हुआ है। आईएमडी ने आज गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहाड़ में ठंड में बढ़ोत्तरी होने लगी है। लोग गर्म कपड़े पहनकर आवाजाही करते नजर आ रहे हैं।

कुमाऊं मंडल में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने आज कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून विदा होने से पूर्व राज्य में उग्र रूप दिखा सकता है। राज्य में आज से दो दिन बारिश होने से  तापमान पर असर देखने को मिलेगा। आईएमडी ने इन दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दो दिन धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- मोबाइल फोन ने ले ली महिला की जान, घटना से परिवार सन्न

तापमान में गिरावट से राहत

राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। आज राज्य के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत के आसार हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *