भाजपा नेता ने विधवा से किया रेप:मुकदमा दर्ज, पद से हटाया

There is anger against two BJP leaders in the rape case
Spread the love

Rape case against BJP leader:नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष के खिलाफ दैनिक महिला कर्मचारी को पक्की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने शनिवार को ही इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने बताया था कि साल 2021 में पति के देहांत के बाद उसे बच्चों के पालन-पोषण के लिए नौकरी की जरूरत थी। उस समय नैनीताल दुग्ध अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उसकी दुग्धसंघ में नौकरी लगवा दी थी। आरोप है कि इसके बाद 10 नवंबर 2021 को मुकेश बोरा ने उसे नियमित करने का झांसा देकर काठगोदाम नरीमन चौराहा स्थित एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। किसी को बताने पर नौकरी से निकालने व मारने की धमकी दी। रेप के बाद आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड करने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि दुग्धसंघ अध्यक्ष ने महिला पर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया । इनकार करने पर अपने चालक से धमकी दिलाई।

पूर्व में भी जेल जा चुका ये भाजपा नेता

महिला ने संघ के अध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। जिसके बाद रविवार को भाजपा नेता मुकेश बोरा पर रेप का केस दर्ज किया गया है। मुकेश बोरा के ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सामने आते ही आरोपी को पद से हटा दिया गया है। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। वह सहकारी बैंक का टॉप टेन बकाएदार भी है। उसके कार्यकाल में दुग्धसंघ में तमाम घोटाले भी हुए थे।

सल्ट में निकाली रैली

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह पर 14 साल की एक किशोरी से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूरे राज्य में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। रविवार को सल्ट में सैकड़ों महिलाओं और अन्य लोगों ने विशाल रैली निकालकर नाबालिग पीड़िता को इंसाफ देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *