BJP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राज्य भर में विरोध प्रदर्शन

Congress protests against BJP in Uttarakhand over rape case
Spread the love

Protest against BJP: सल्ट में किशोरी से रेप का मामला सामने आने से कांग्रेस भाजपा के प्रति हमलावर हो गई है। शनिवार को कांग्रेसियों ने पूरे राज्य में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में महिला अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इसके लिए दोषियों को संरक्षण देने की मानसिकता दोषी है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजू सिंह, प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद रौतेला, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, रजनी टम्टा,  जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, तारा तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, जया जोशी आदि शामिल रहे।

हल्द्वानी में निकाली रैली

सल्ट में हुई घटना के विरोध में शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक रैली भी निकाली। रैली में पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक सुमित हृदेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

भाजपा नेता पर है रेप का आरोप

सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा बोरा पर 14 साल की एक बालिका से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पिछले शनिवार की उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। इसी दौरान भगवत सिंह बोरा ने किशोरी से रेप किया। मुंह खोलने पर किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *