केदारनाथ यात्रा पर आई महिला से दो दरोगाओं ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

A case has been registered against two police inspectors in Kedarnath for molesting a woman
Spread the love

Case against sub inspectors:केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने चौकी इंचार्ज और एक दरोगा पर उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।  बताया जा रहा है कि बीते साल मई में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ धाम दर्शन को आई थी। महिला की रहने की व्यवस्था के लिए उनके किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया था। चौकी प्रभारी ने केदारनाथ में तैनात दरोगा को महिला के रहने की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी दी। दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ठहराया। आरोप है कि दरोगाओं ने महिला के साथ छेड़खानी की। रुद्रप्रयाग एसपी विशाखा अशोक भदाणे के मुताबिक आरोपी दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।  

सीएम हेल्पलाइन में हुई थी शिकायत

 महिला ने एमपी लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी से शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक महिला की ओर से जो नाम बताए गए वह कुछ अलग थे। जिससे जांच में समय लगा। बीते 28 जून को छेड़खानी मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और तत्कालीन दरोगा कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *