पिता ने किशोरी से किया रेप, गर्भवती होने पर अपने ही बेटे से करा दी शादी

A father, after raping a teenage girl, got her married to his own son
Spread the love

एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये मामला यूपी के वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शरबत की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने 15 साल की एक किशोरी से रेप कर डाला। इससे रेप पीड़िता गर्भवती हो गई थी। भय के मारे आरोपी ने नाबालिग रेप पीड़िता की शादी अपने बेटे से ही करा डाली। कुछ ही समय बाद रेप पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद आरोपी और उसके बेटे ने किशोरी को घर से भगा दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर पिता को घटना की जानकारी दी। वजीरगंज कोतवाली में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चा होने पर घर से निकाला

नाबालिक बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर पिता ने विरोध किया। दबाव बनने पर आरोपी ने मंदिर में अपने बेटे से किशोरी की शादी करा डाली। किशोरी राजेंद्रनगर स्थित ससुराल में जाकर रहने लगी। एक माह पूर्व किशोरी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को घर से निकाल दिया। तब जाकर ये मामला सार्वजनिक हो पाया।

बहला-फुसलाकर किया रेप

राजेंद्रनगर रोजाबाग निवासी आरोपी ठेला लगाकर शरबत बेचता है। उसने वजीरगंज के रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बातों में फंसा लिया था। उसके बाद बहला-फुसलाकर उससे रेप कर डाला। मुंह खोलने पर पीड़िता को  जान से मारने की धमकी दी गई।  इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई थी। तब जाकर किशोरी के पिता को इसकी भनक लग पाई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *