Headlines

भाजपा नेता ने किया पिता का कत्ल:आरोपी फरार, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Crowd of people gathered at the spot after murder in Rudrapur
Spread the love

killer bjp leader:उत्तराखंड के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में  50 वर्षीय तोताराम अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दीपक ने शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया।

फोरेंसिक टीम ने  जुटाए साक्ष्य

सरेआम पिता की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। किराएदार की  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह के मुताबिक हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *