दो नाबालिग सगी बहनों से होटल में रेप, आरोपी मैकेनिक गिरफ्तार

A case has been registered against two accused in Dehradun for raping two real sisters
Spread the love

उत्तराखंड में दो सगी नाबालिग बहनों से होटल में रेप का मामला सामने आया है।
एसओ राजपुर पीडी भट्ट के मुताबिक चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ साल पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी बहन की उम्र 16 वर्ष है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम निवासी आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी की बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, जिला सहारनपुर का परिचय कराया। आरोप है कि उसने 16 वर्षीय किशोरी को भी प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों आरोपी मिले और दोनों पीड़िताओं को रविवार शाम सहस्रधारा घुमाने ले गए। आरोप है कि सहस्रधारा में हेरिटेज होटल में कमरा लिया और रात को वहां ठहरे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया।

प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

आरोपियों ने दोनों सगी बहनों को प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसके बाद उन्हें बहला-फुसलाकर ने सहस्रधारा स्थित हेरिटेज होटल ले गए, जहां उनसे दुराचार किया गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को हैरीटेज होटल से बरामद कर लिया।  एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों बहनों के साथ मिले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर दोनों पर दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *