बड़ी खबर: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम के लिए छोड़ी थी विधायकी
उत्तराखंड के चम्पावत के पूर्व विधायक भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। गहतोड़ी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक पद छोड़ा था। वह उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष थे।

कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीच देहरादून में उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह उन्होंने उपचार के दौरान ही अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई। लोग इस अनहोनी पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। कैलाश गहतोड़ी 2017 में कांग्रेस के कद्दावर नेता हेमेश खर्कवाल को बंपर मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद 2022 के विस चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत से चुनाव लड़वाने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था