बड़ी खबर:देश में लोस चुनाव की आचार संहिता लागू,सात चरणों में होगा मतदान

लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश में इस बार सात चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। देश की 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा करने वाला है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता चल रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार में प्रेसवार्ता हो रही है। शेष जानकारियां जल्द ही medianetwork24.com पर अपडेट की जाएंगी।