लोकसभा चुनाव:कांग्रेस की दूसरी सूची जारी; लिस्ट में 43 नाम

लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 43 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। खासबात ये है कि भाजपा छोड़ 24 घंटे पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाले चुरू के सांसद को भी टिकट दिया गया है।
दूसरी सूची में चार राज्यों के 43 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। लिस्ट में 10 सामान्य, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम प्रत्याशी हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची पर मुहर लगाई गई। पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सदस्य शामिल हुए थे।
गौरव गोगोई असम से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से लोस सीट चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कासवां राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कांसवा ने सोमवार को ही भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।