शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था:भक्तों की लगी लंबी कतारें

Devotees gathered at Jageshwar Dham on Shivratri
Spread the love

शिवरात्रि पर उत्तराखंड के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।दिन भर मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की।

शिवरात्रि पर शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी।  भक्तों ने जागेश्वर ज्योर्तिलिंग, महामृत्युंजय, केदारनाथ, मां पुष्टीदेवी सहित अन्य मंदिरों में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक सहित तमाम अनुष्ठानों में भाग लिया। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासन को खूब मशक्कत करनी पड़ी।

इन मंदिरों में भी रही भीड़

अल्मोड़ा नगर के नंदादेवी मंदिर, एनटीडी शिव मंदिर, विश्वनाथ, पातालदेवी, बेतालेश्वर, रत्नेश्वर, लक्ष्मेश्वर, बालेश्वर, बद्रेश्वर स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भीड़ उमड़ने से मंदिरों में दर्शनों और जलाभिषेक के लिए लोगों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

कई मंदिरों में लगे मेले

शिवरात्रि पर अल्मोड़ा जिले के कई मंदिरों में मेले भी लगे। भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। साथ ही मेले में जमकर खरीददारी भी की। मेले में उमड़ी भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे थे। मंदिरों और घरों में भजनों से महादेव की महिला का यशोगान किया गया। विश्वनाथ स्थित शिवालय, देवस्थल सहित अन्य शिवालयों में शिवरात्रि का मेला लगा।   


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *