स्वामी रामभद्राचार्य को सांस लेने में दिक्कत, एयरलिफ्ट कर पहुंचाए अस्पताल

Swami Rambhadracharya has been airlifted and admitted to the hospital
Spread the love

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह उस वक्त इलाहाबाद में थे। उन्हें स्वांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इससे उनके शिष्यों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में उन्हें देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी में जुटी हुई है।  बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम जगद्गुरु को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर शाम को ही देहरादून पहुंचाया गया। सिनर्जी अस्पताल  में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया हे। चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य  की सेहत में गिरावट के बाद से उनका उपचार चल रहा है। इससे पहले भी उन्हें तबीयत खराब होने पर  इसी साल फरवरी में सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, अस्पताल के एमडी कमल गर्ग के मुताबिक रामभद्राचार्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनका सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *