कल से पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट:40 की रफ्तार से चलेगा अंधड़, जानें अपने इलाके का हाल

IMD has issued rain alert in Uttarakhand from tomorrow
Spread the love

Weather Alert:उत्तराखंड में जल्द ही मौसम सुहावना होने वाला है। देहरादून का तापमान शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार रात दून में बारिश के बाद रविवार को यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने तीन जून को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि राज्य के पर्वतीय जिलों में पिछले एक सप्ताह में कई बार बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज से मौसम और सुहावना होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *