सदस्यता अभियान के दिए गए लक्ष्य को शीघ्र पूरा करें:भट्ट

BJP State President Mahendra Bhatt in Almora
Spread the love

BJP’s membership campaign:अल्मोड़ा के पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का सोमवार को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में उन्होंने  सदस्यता अभियान की समीक्षा की। बैठक में समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर मंडल की टीम, शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथों के अध्यक्ष, नगर मंडल के समस्त मोर्चों  के पदाधिकारी मौजूद रहे। अल्मोड़ा में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के अपडेट प्राप्त किये।  सभी को पार्टी की ओर से दिये गये सदस्यता अभियान को 25 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निकाय व पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आज पनुवानौला में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान विधायक मोहन सिंह मेहरा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा जनमंच संयोजक ने की वार्ता

युवा  जनमंच  संयोजक मनोज बिष्ट ने रविवार रात अल्मोड़ा के अतिथि गृह पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। मनोज बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अल्मोड़ा नगर की यातायात, सुरक्षा, पेयजल समेत तमाम समस्याओं को रखकर निदान की मांग उठाई। मनोज बिष्ट के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अतिथि गृह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *