पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उदघाटन, समापन करेंगी राष्ट्रपति

National Games in Uttarakhand will be inaugurated by PM Modi and concluded by the President
Spread the love

National Games:उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उदघाटन पीएम मोदी करेंगे। पीएम राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून आएंगे। हल्द्वानी में होने वाले समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी।  गौलापार स्टेडियम में परिसर, फुटबाल मैदान के लोकार्पण के दौरान बुधवार को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फुटबाल के साथ ही विभिन्न गेम्स  का आयोजन होना है। इसके लिए 2.88 करोड़ की लागत से फुटबाल मैदान और 15.10 करोड़ की लागत से खेल परिसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून में खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। हल्द्वानी में खेलों का समापन हद्वानी में होगा। समापन राष्ट्रपति करेंगी। इधर, खेलों को लेकर पूरे राज्य में उत्साह और उमंग का माहौल है। खेल प्रेमी खेलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है।

11 शहरों में होंगे राष्ट्रीय खेल

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होंगे। खेलों की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।  34 खेलों में भाग लेने के लिए मेजबान राज्य के खिलाड़ियों की सूची का इंतजार चल रहा है। राज्य के 11 शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। 34 मुख्य खेलों और 2 प्रदर्शनी खेलों के 46 इवेंट आयोजित होंगे। कुमाऊं मंडल के 7 शहरों में 13 खेलों का आयोजन होना है।

ये भी पढ़ें- भीमताल में गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, चार की मौत, कई घायल


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *