हिंदुस्तानी मां के साथ देहरादून में रहेंगे पाकिस्तानी बच्चे, जानें क्यों मिली छूट

Pakistani children with Indian mothers have been given permission to stay in Dehradun
Spread the love

Uttarakhand News:पहलगाम में आतंकी हमले की घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सख्ती कर दी है। भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने के साथ ही पाकिस्तान बॉर्डर सील कर दिए हैं। साथ ही सीमा पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। देहरादून में भी 217 पाकिस्तानी हैं। इनमें से 210 लोग पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी हैं। पांच लोग पाकिस्तानी मुस्लिम हैं। कल ही एक पाकिस्तानी दंपती को शीघ्र देहरादून छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। पाकिस्तानी दंपती शाम देहरादून से सहारनपुर को रवाना हो गया था। सहारनपुर से दंपती ट्रेन के जरिये दिल्ली होते हुए पाकिस्तान भेजा जाएगा। देहरादून में एक हिंदुस्तानी महिला भी रह रही है, जिसने पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी। उसके दो पाकिस्तानी मूल के बच्चे भी हैं। प्रशासन ने हिंदुस्तानी महिला और उसके पाकिस्तानी बच्चों को देहरादून में रहने की छूट प्रदान कर दी है। देहरादून में रह रही उस महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी। शादी के बाद उसके दोनों बच्चों का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ था। इसी आधार पर पाकिस्तान की नागरिकता मिल  गई थी। उसके बाद उस महिला का पाकिस्तानी पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर देहरादून के सहसपुर आ गई थी। अब पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश के दौरान प्रशासन के सामने ये मामला आया। प्रशासन ने दोनों बच्चों को मां के साथ देहरादून में ही रहने की इजाजत दे दी है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, 30 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट


Spread the love