एक दुल्हन 10 दूल्हे:सुहागरात पर हो गया कांड, सात गिरफ्तार

UP Police has busted the robber bride gang
Spread the love

पुलिस ने उत्तराखंड के यूएस नगर निवासी लुटेरी दुल्हन निक्की को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर की तितावी थाना पुलिस से इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। निक्की के खिलाफ मुजफ्फरनगर जिले के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बादल ने बताया था कि यूएस नगर जिला निवासी निक्की की शादी उसके साथ एक मार्च को हुई थी। दो मार्च को उसकी सुहागरात थी। उसी दिन निक्की घर का सारा सामान लूटकर फरार हो गई थी।

दो राज्यों में 10 दूल्हों को बना चुकी है शिकार

पीड़ित की शिकायत पर तितावी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया किया है। इनमें लुटेरी दुल्हन निक्की सहित उसके गैंग की आशा, ओमवती, कृष्णा, नन्हे, इरशाद और कविता शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड में 10 दूल्हों को वह अपना शिकार बना चुके हैं।

ऐसे जाल में फंसाता था गिरोह

तितावी थाने  के एसओ गजेंद्र सिंह के मुताबिक दुल्हन निक्की के गैंग वाले जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इस दौरान सात सदस्यों में से दो लोग निक्की के माता-पिता और बाकी सदस्य भाई-बहन, रिश्तेदार बनकर दूल्हा पक्ष से मिलते थे। बात पक्की होने पर निक्की की दूल्हे से रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कराई जाती थी। इसके बाद सुहागरात वाले दिन जब दूल्हा पक्ष के लोग सो जाते थे। तब निक्की घर का सारा सामान समेटकर गैंग के सदस्यों की मदद से फरार हो जाती है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *