Almora News:नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नयाल का जागेश्वर धाम में भव्य स्वागत

BJP's newly appointed district president Mahesh Nayal was welcomed at Jageshwar Dham
Spread the love

Almora News:भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल सोमवार सुबह जागेश्वर धाम पहुंचे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार जागेश्वर धाम पहुंचे हुए थे। उन्होंने जागेश्वर ज्योर्तिलिंग, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ , बटुक भैरव आदि मंदिरों में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिर प्रवेश द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल और पुजारियों ने शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नयाल ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर धाम में तमाम विकास कार्य करा रहे हैं।  कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी स्वयं जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं। इससे इस धाम में श्रद्धालुओं की तादात में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती तादात के बीच सरकार यहां पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य करा रही है। जल्द ही जागेश्वर धाम दिव्य स्वरूप में नजर आएगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में जिला मंत्री गोपाल सिंह बिष्ट, रवि बनौला, निवर्तमान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दयाल पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, केवल भट्ट , रूप सिंह बिष्ट, नरेंद्र आगरी, हरीश बनौला, दिनेश गैड़ा, केदार बिष्ट, हरीश प्रसाद, हेमंत साह, बिहारी नंदन बहुगुणा, रवि जोशी, बबलू अधिकारी, जीवन सिंह, गुड्डू नाथ, महेंद्र मेहरा, मनीष राणा,नीरज जोशी, तारा भट्ट, पूरन सुयाल सहित तमाम लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-धामी कैबिनेट में 23 मार्च तक बड़े बदलाव के आसार, स्पीकर की कुर्सी भी खतरे में!


Spread the love