उत्तराखंड में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों का हुआ ऐलान, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी
Announcement:उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो गई है। जिलाध्यक्षों का नाम सामने आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मना रहे हैं। कई दिग्गजों को जोर का झटका भी लगा है।

Announcement:उत्तराखंड में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों ऐलान हो गया है। राज्य के सभी जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने प्रताप बिष्ट को दोबारा नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी वह नैनीताल के जिलाध्यक्ष थे। पार्टी ने बिष्ट पर फिर से भरोसा जताया है। भाजपा ने चम्पावत जिले से पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत को जिलाध्यक्ष बनाया है। अल्मोड़ा से महेश नयाल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। परवादून से राजेंद्र सिंह तड़ियाल, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल, रुद्रप्रयाग से भारत भूषण भट्ट, देहरादून महानगर से कमल किशोर रावत, पौड़ी का बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने होली और दीवाली एक साथ मनानी शुरू कर दी है। जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है। अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें-आज से पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट, मौसम 13 से 16 मार्च तक दिखाएगा विकराल रूप
सीएम से चर्चा के बाद फाइनल हुए नाम
भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा की थी। इसके बाद इनकी सूची को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था। केंद्रीय स्तर पर हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा क्षेत्रीय सांसदों से चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें-मां ने मासूम जुड़वा बेटियों का कर डाला कत्ल, राज खुला तो सन्न रह गए लोग