lok sabha election 2024:नतीजों से पहले भाजपा का खुला खाता, निर्विरोध चुने गए ये सांसद

BJP candidate Mukesh Dalal has become MP unopposed in Lok Sabha elections
Spread the love

लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित होने हैं,  लेकिन भाजपा का खाता पहले ही खुल गया है। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद होने और शेष प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से गुजरात की सूरत सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए हैं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की यह पहली निर्विरोध जीत है। इससे भाजपा में जश्न और कांग्रेस में मायूसी का माहौल है।

हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का नामांकन भाजपा के इशारे पर रद किया गया है। वह इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जाएगी। कुंभानी का नामांकन रद दिया गया था, क्योंकि उनके तीनों प्रस्तावकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए एक हलफनामे में दावा किया था कि उन्होंने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। सूरत से पार्टी के वैकल्पिक प्रत्याशी का नामांकन भी अमान्य करार दिया गया है। 

1981 से भाजपा से जुड़े हैं मुकेश

मुकेश दलाल वर्ष 1981 से भाजपा से जुड़े हैं। वह भाजपा में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। मुकेश भाजयुमो में भी काम कर चुके हैं। मुकेश दलाल सूरत शहर भाजपा के महासचिव और SDCA समिति के सदस्य हैं।  वह सूरत नगर निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा को अपने गढ़ में मिली जीत

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा के खाते में एक सीट आ गई है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद बने हैं। यह भी संयोग ही है कि पार्टी को वर्तमान में उसके गढ़ में निर्विरोध जीत मिली है।इससे भाजपा में खुशी का माहौल है।

गुजरात में भाजपा काफी मजबूत

गुजरात में भाजपा सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में है। पिछले दो लोस चुनावों से भाजा सभी 26 की 26 सीटें जीतती आ रही है। 2024 के चुनावों में पार्टी ने नतीजों से पहले ही जीत हासिल करके मनोवैज्ञानिक लाभ ले लिया है। मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *