अवकाश कैलेंडर जारी:जानें 2025 में कब रहेंगी प्रमुख पर्वों की छुट्टियां
Public Holidays Calendar 2025:उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार नए साल में 25 सार्वजनिक और 17 निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं। आगे पढ़ें कि नए साल में होली और दिवाली जैसे प्रमुख पर्वों की छुट्टियां कब हैं…

Public Holidays Calendar 2025:उत्तराखंड सरकार ने 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकार ने 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर सोमवार शाम जारी किया। साल 2025 में भी सार्वजनिक अवकाश की संख्या 25 रहेगी। अवकाश की लिस्ट में हरेला और ईगास-बग्वाल पर्व को भी शामिल किया गया है। देर शाम सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने अवकाश कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर के मुताबिक नए साल में 25 सार्वजनिक अवकाश के साथ ही 17 निर्बंधित अवकाश हैं। बड़ी जानकारी ये है कि नए साल में गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम पर्व रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों के तीन अवकाश कम हो जाएंगे। इसके अलावा जिन कार्यालयों में शनिवार का भी अवकाश रहता है, उनके भी तीन अवकाश कम रहेंगे। साल 2025 में ईद उल जुहा, रक्षाबंधन समेत ईगास शनिवार को हैं।
प्रमुख अवकाशों की तिथियां
पर्व अवकाश तिथि
महाशिवरात्रि 26 फरवरी
होलिका दहन 13 मार्च
होली 14 मार्च
ईद उल फितर 31 मार्च
राम नवमी 06 अप्रैल
महावीर जयंती 10 अप्रैल
गुड फ्राइडे 18 अप्रैल
बुध पूर्णिमा 12 मई
बकरीद 7 जून
21 अक्तूबर को दिवाली की छुट्टी
साल 2025 में दिवाली की छुट्टी 21 अक्तूबर को होगी। साल 2025 में जन्माष्टमी 16 अगस्त, दशहरा 2 अक्तूबर, वाल्मीकि जयंत 16 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर, उत्तराखंड का लोकपर्व इगास एक नवंबर जबकि गुरुनानक जयंती का सार्वजनिक अवकाश पांच नवंबर को होगा। इसके अलावा राज्य के अवकाश कैलेंडर में सरकार ने 17 निर्बंधित अवकाश भी शामिल किए हैं।