बड़ी खबर:होली की चीर चोरी, चार अराजक तत्व दबोचे

Holi Cheer is worshiped in Kumaon
Spread the love

बेखौफ चोरों ने आस्था की प्रतीक होली की चीर चोरी कर ली। घटना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में चार अराजक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया।

उत्तराखंड में होली चीर का काफी धार्मिक महत्व होता है। एकादशी को चीर बंधन के साथ ही होली का रंग पड़ता है। चम्पावत के मल्लीहाट में भी बीते 20 मार्च मार्च को एकादशी पर होली की चीर बांधी गई थी। उस चीर को गुरुवार रात चोरों ने पार कर लिया था। अगली सुबह चीर चोरी होने की सूचना मिलते ही सभासद रोहित बिष्ट, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुधीर साह, कमेटी कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील साह, मुक्तेश पचौली, भानु तड़ागी, प्रतीक साह, सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी। सूचना मिलते ही पलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी से खुला राज

आस्था की प्रतीक चीर चोरी होने से नगर में हड़कंप मच गया था। इस पर पुलिस ने भी नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी थी।  कमेटी अध्यक्ष विकास साह के मुताबिक सीसीटीवी खंगालने के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सीओ विपिन चंद्र पंत और कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने चोरी हुई चीर जूप वार्ड से बरामद करते हुए चार लोगों के चालान काट दिए हैं।

अल्मोड़ा में होली की धूम

अल्मोड़ा जिले में भी होली की धूम मची हुई है। जगह-जगह महिला और पुरुष होल्यारों की टीमें होली गायन कर रही हैं। जागेश्वर धाम में भी होली की धूम मची हुई है। ढोल-नगाड़ों के साथ चीर को पूजा अर्चना के लिए घर-घर ले जाया जा रहा है। लोग विधि-विधान के साथ चीर की आरती कर रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *