Headlines

उत्तराखंड के पांच विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शुरू, देखें लाइव  

With the cabinet expansion in Uttarakhand, the names of five new ministers have been finalized
Spread the love

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की लंबे समय से चली आ रही अटकलों को आज विराम मिल गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण के वक्त से ही कैबिनेट में तीन कुर्सियां खाली चल रही थी। साल 2023 में कैबिनेट मंत्री व बागेश्वर विधायक चंदन राम दास के निधन और साल 2025 में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के साथ ही कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी। पिछले दो साल के भीतर कई बार राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चली। आज उन अटकलों को विराम मिल गया है। आला कमान के निर्देश पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पांच विधायकों को मंत्री पद दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। लोकभवन में पांच मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। समारोह में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक को  मंत्री बनाया गया है। सभी मंत्री अभी लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं।


Spread the love