Breaking:उत्तराखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग
Earthquake:उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर की ओर भागने लगे। करीब 15 सेकेंड तक धरती डोलती रही। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

Earthquake:उत्तराखंड में आज सुबह करीब चार बजे भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद सिंह महर ने बताया कि शनिवार तड़के चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। भूकंप की तीव्रता 4.8 रिक्टर थी। करीब 15 मिनट तक भूकंप के झटकों से धरती डोलती रही। भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जाड़ों के दिन होने के कारण उस वक्त लोग सोए हुए थे। भूकंप से धरती डोलते ही लोग जाग गए थे। कई लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भी भागने लगे थे। इससे अफरा-तफरी मच गई थी।
15 सेकेंड तक हिली धरती
पिथौरागढ़ के डीडीएमओ के मुताबिक आज सुबह आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप के झटके करीब 15 सेकेंड तक जारी रहे। भूकंप से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया था। गहरी नींद में सोए लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि नेपाल भूकंप का केंद्र था, इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर थी। करीब 15 सेकंड तक लोगों को भूकंप के झटके महसूस होते रहे। कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे थे। करीब 15 सेकंड बाद भूकंप थमने से लोगों को राहत मिली।
ये भी पढ़ें- बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज होने पर अफसर ने कर ली आत्महत्या