कब्रों से बाहर निकल आए मुर्दे, हालात पर काबू पाने को बुलानी पड़ी टीम

Dead bodies came out of graves in Saharanpur, UP
Spread the love

strange incident:कब्रों से मुर्दे बाहर आने का  विचित्र मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं। ये मामला यूपी के सहारनपुर के मेला गुघाल स्थित ख्वाजादरन कब्रिस्तान का है। यहां आधी रात में कब्रिस्तान के मुर्दे बाहर निकल आए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दी।दरअसल, यहां के कब्रिस्तान में चार फिट तक पानी भर गया था। इससे कब्रिस्तान की  दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते हालिया दिनों में बना गई कुछ कब्रों के शव मिट्टी से बाहर आ गए। समुदाय के लोगों ने देखा कि पूरे कब्रिस्तान में पानी भर गया है। पानी के तेज बहाव के कारण कब्रों की मिट्टी का तेजी से कटाव होने लगा। इससे कब्रें खुल गई थी। लोगों ने इस घटना के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदार मानते हुए आक्रोश जताया। नगर निगम की टीम ने बमुश्किल पानी निकासी कर हालात सामान्य किए।

ये भी पढ़ें- 27-28 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन का अलर्ट, कल भी नौ जिलों में बरसेंगे मेघ

मशीनों की मदद से निकाला पानी

कब्रिस्तान में पानी भरने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम टीम में भी हड़कंप मच गया था। उसके बाद नगर निगम की टीम ने मशीनों की मदद से पानी को बाहर निकाला।  उसके बाद कब्रों में दोबारा मिट्टी का भरान किया गया। रजवाहे का पानी जिस नाले में जाता है वह नाला साफ नहीं है। इन लोगों का आरोप है कि, सिंचाई विभाग ने रजवाहे में इतना पानी छोड़ दिया कि रजवाहा ऑवरफ्लो हो गया और पानी कब्रिस्तान में भर गया। पार्षद हाजी गुलशेर ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से ये घटना घटी लेकिन मदद निगम से ही मिल सकी। निगम के अधिकारियों ने रात में ही टीम भेजी और पानी को मशीनों से निकलवाया गया। अगर ऐसा ना किया तो जाता तो अन्य कब्रें भी खुल सकती थी। इस घटना से एक कब्र तो पूरी तरह ही खुल गई। अन्य कई कब्रों भी आंशिक रूप से खुल गई।

ये भी पढ़ें- होलिका दहन के तीसरे दिन होगी होली, एक दिन पहले होगा सार्वजनिक अवकाश


Spread the love