Crime:पति ने दोस्तों से कराया पत्नी का गैंगरेप, वीडियो भी बनाई

Husband got his wife gang raped by his friends
Spread the love

Crime News: रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दोस्तों से गैंगरेप करा दिया। रुद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में महिला के पति ने किच्छा हाईवे के पास नया मकान बनाया था। मार्च वर्ष 2022 में उसके पति ने घर पर पार्टी का आयोजन कराया था। उस पार्टी में पति ने अपने दोस्त भी बुलाए थे। सभी लोगों ने पार्टी में जमकर शराब पी।  उस पार्टी में उसके पति ने अपने दोस्त सुरेंद्र गंगवार, राज चौधरी और यासमीन सिद्दीकी को भी बुलाया था। महिला ने बताया कि पार्टी के दौरान उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया गया था। उसके बाद पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसकी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

महिला ने बनाई वीडियो

सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक पार्टी के दौरान उससे गैंगरेप हुआ था। पार्टी में मौजूद यास्मीन नाम की एक महिला घटना की वीडियो बना रही थी। पीड़िता के  मुताबिक 21 दिसंबर 2024 को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी उसे खुलेआम धमका रहे हैं। इससे पीड़िता भयभीत है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *