Headlines

जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू : तूफानी क्लब शौकियाथल ने आरतोला को हराया

Cricket competition has started in Jageshwar Dham.
Spread the love

Cricket News :  जागेश्वर धाम में मंगलवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर किया। उन्होंने युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलों को बेहद जरूरी बताया। साथ ही उन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। टॉस जीतकर तूफानी क्लब शौकियाथल ने गेंदबाजी का निर्णय  लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरतोला की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाए। आरतोला की ओर से हरेंद्र ने सर्वाधिक 30 जबकि दीपक ने 14 रन बनाए। वहीं शौकियाथल की ओर से भूपेंद्र ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शौकियाथल की टीम शुरुआत में  लड़खड़ाती नजर आ रही थी। आखिरकार रोमांचक मुकाबले में शौकियाथल ने आखिरी ओवर में मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। शौकियाथल की ओर से प्रियांशु और अनुज ने 26-26 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने आरतोला के गेंदबाज दान सिंह मेहता के एक ही ओवर में 24 रन मारे। आरतोला के आकाश ने 2 विकेट चटकाए। प्रियांशु को बेहतरीन ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए  मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, आयोजक हंसा दत्त भट्ट, संयोजक दयाल पांडे, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, खष्टी भट्ट, हिमांशु प्रसाद, पुष्कर राम, चंदन राणा, सुनील नाथ, कमल राणा, कृष्णानंद भट्ट, राजेश नाथ, केडी भट्ट, पूर्व प्रधान भगवान भट्ट, ग्राम प्रधान कुंजा केसर सिंह, अंडोली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारा पांडे, काना ग्राम प्रधान दान सिंह मेहता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार

जागेश्वर में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के अलावा 51 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। आयोजक हंसा दत्त भट्ट और दयाल पांडे ने बताया कि हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एलईडी टीवी, इलेक्ट्रिक कैटल, बैट सहित तमाम पुरस्कार दिए जाएंगे। हर दिन दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे।


Spread the love