Uttarakhand Crime:महिला दरोगा से रेप कर फरार चल रहा सिपाही गिरफ्तार
Uttarakhand Crime:उत्तराखंड में महिला दरोगा से रेप का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने रेप के दौरान महिला दरोगा का अश्लील वीडियो भी बनाया था।

Uttarakhand Crime:देहरादून में महिला दरोगा से रेप के मामले में फरार चल रही पुलिस कांस्टेबल असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला दरोगा ने बीते दिनों सिपाही असलम पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि उसका तबादला पर्वतीय जिले से देहरादून हुआ था। उसे देहरादून में पुलिस की एक शाखा में तैनात किया गया था। शाखा में तैनात कांस्टेबल असलम विभागीय कार्यों में उसकी मदद करता था। एक बार ड्यूटी पर देरी से आने के कारण अधिकारियों ने महिला दरोगा का स्पष्टीकरण मांगा था। उसके बाद महिला दरोगा ने ऑफिस के पास ही एक होटल में असलम की मदद से रूम लिया था,ताकि वह समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके। महिला दरोगा ने आरोप लगाया था कि असलम ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाई। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने कल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए एसपी देहात के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। टीम ने महिला दरोगा के बयान दर्ज किए, मेडिकल कराया और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी सिपाही अलसम को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।
ये भी पढ़ें-भाजपा नवरात्र से पहले बांट सकती है दायित्व, 30 नेताओं की सूची भेजी