भाजपा ने 5623 वोटों से जीती केदारनाथ सीट, पार्टी में जश्न

BJP candidate Asha Nautiyal has won Kedarnath seat
Spread the love

By-election results:केदारनाथ उपचुनाव की मतगणना में आज पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थीं। आखिरी राउंड तक उन्होंने बढ़त कायम कर जीत का परचम लहराया। आखिरकार भाजपा ने कांग्रेस को 5623 वोटों से मात देकर इस सीट पर कब्जा जमा लिया। साल 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। बीते 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर केदारनाथ विस सीट पर कब्जा जमा लिया। भाजपा ने इस सीट पर 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

सीएम ने पार की बड़ी चुनौती

भाजपा इसी साल लोस चुनाव में अयोध्या सीट हार चुकी थी। उसके बाद कुछ माह पहले ही भाजपा बदरीनाथ विस उप चुनाव भी हार गई थी। इससे भाजपा के हिंदुवादी एजेंडे का करारा आघात पहुंचा था। इसी के चलते भाजपा के लिए केदारनाथ सीट बड़ी चुनौती बन गई थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने केदारनाथ उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। इसी का नतीजा रहा कि आज भाजपा ने केदारनाथ सीट की जंग जीत बड़ा संदेश दिया है।

पीएम मोदी का बाबा केदार से बड़ा  जुड़ाव

पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से गहरा जुड़ाव है। वह केदारनाथ में पूजा-अर्चना भी कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत श्रद्धालुओं के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। केदारनाथ के मास्टर प्लान में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पीएम मोदी से जुड़ाव होने के चलते भी केदारनाथ सीट भाजपा के लिए हॉट सीट और प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *