इसी हफ्ते हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, जानें नया अपडेट

Election of Uttarakhand BJP state president may be held during Navratri
Spread the love

BJP Organizational Election:उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि का जल्द ही ऐलान होने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक एक-दो दिन के भीतर पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथियों का ऐलान होने की संभावना है। भाजपा ने 31 मार्च तक नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी की वजह से अब मार्च में राज्य को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया नवरात्र के दौरान पूरी हो सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक अगले कुछ दिन संसद में अवकाश है। ऐसे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्य में चुनाव तिथियों का ऐलान कर सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव की तिथियों का ऐलान किया जाएगा उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभावित दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालु करा चुके हैं ऑनलाइन पंजीकरण

तो ब्राह्मण चेहरे को मिलेगी तवज्जो

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गढ़वाल मंडल से हैं। मौजूदा समय में प्रदेश अध्यक्ष और सीएम के मामले में भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान  रखा है। कहा जा रहा है कि भाजपा अगला प्रदेश अध्यक्ष भी गढ़वाल मंडल से ही नियुक्त कर सकती है। गढ़वाल मंडल से विनोद चमोली और ज्योति प्रसाद गैरोला के नाम तेजी से उभर रहे हैं। इधर, कुमाऊं मंडल से भी तीन नेताओं के नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। संभावना ये है कि भाजपा क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बनाते हुए आगे की रणनीति तैयार करेगी। ऐसे में गढ़वाल मंडल से किसी ब्राह्मण चेहरे को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

ये भी पढ़ें- सांसद त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ आईएएस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, विवादित बयान पर हंगामा


Spread the love