किशोरी से रेप का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित
BJP leader arrested:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में 14 साल की किशोरी से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना सामने आने से उत्तराखंड में सियासी माहौल गर्म है।

BJP leader arrested:सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर 14 साल की एक किशोरी से रेप आरोप लगा है। मामला सामने आने से पूरे राज्य में सियासी माहौल गर्म है। इसे लेकर पूरे राज्य में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जगह-जगह धरने-प्रदर्शन और रैलियां निकाली जा रही हैं। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरने चल रहे हैं। शनिवार देर रात धरना-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने संभावित ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता को उठा लिया था। आज पुलिस इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद पार्टी भी मंडल अध्यक्ष बोरा को पद से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मातृ शक्ति से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।