भतीजे के साथ चाची फरार:सास ने दर्ज कराया केस, दोनों में चल रहा था अफेयर

A woman from Bairia police station area of ​​UP has eloped with her nephew due to a love affair
Spread the love

Aunt-nephew affair:एक महिला अपने भतीजे के साथ फरार हो गई है। ये मामला यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वह महिला अपने सास और अन्य परिजनों के साथ गांव में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि इस गांव की 28 साल की एक महिला का पति दिल्ली में जॉब करता है। इसी बीच महिला का अपने अविवाहित भतीजे से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।  लंबे समय से चाची और भतीजे में प्रेम परवान चढ़ रहा था। वह दोनों एक-दूजे के साथ जीने मरने की कश्में खा चुके थे। बताया जा रहा है कि कल महिला की सास बाहर गई थी। उसी दौरान वह महिला अपने भतीजे को लेकर फरार हो गई। वह महिला अपने छोटे बच्चे को भी साथ  ले गई है। तमाम खोजबीन के बाद भी महिला और उसके भतीजे का सुराग नहीं लग पाया। उसके बाद सास ने बैरिया थाने में तहरीर सौंपी। सास की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फरार चाची-भतीजे की खोजबीन शुरू कर दी है। सास के मुताबिक उसे चाची-भतीजे के बीच पनप रहे प्यार की कभी भी भनक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें-गृह मंत्री अमित शाह आज हल्द्वानी में करेंगे राष्ट्रीय खेलों का समापन, रूट इस प्रकार रहेगा डायवर्ट

लंबे समय से चल रहा था अफेयर

यूपी के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इन चाची-भतीजे के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति दिल्ली में जॉब करता था। इसी के चलते महिला अक्सर अपने प्रेमी भतीजे से मिलती रहती थी। उन दोनों ने भागकर शादी करने का प्लान पूर्व में ही तैयार कर लिया था। कल वह दोनों मौका मिलते ही घर से फरार हो गए।  इन दोनों के प्रेम के कारण रिश्ते शर्मशार हो गए हैं। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। चाची-भतीजे के लापता  होने से उसके पति, जेठ और सास सहित पूरा परिवार परेशान है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा दिए हैं। जल्द ही उनकी बरामदगी होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी, मौसम विभाग ने जताए आसार


Spread the love