जागेश्वर में अराजक तत्व गिरफ्तार, अब ये होगी कार्रवाई…
Law and order in Jageshwar:जागेश्वर में लंबे समय से अराजकता फैला रहे एक व्यक्ति को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का 81 पुलिस एक्ट में चालान काट दिया गया है। साथ ही शांति भंग में निरुद्ध करने के लिए पुलिस ने उसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।

Law and order in Jageshwar:जागेश्वर क्षेत्र में अराजकता का पर्याय बन चुके एक व्यक्ति को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से जागेश्वर मार्केट में अराजकता फैला रहा था। उसकी हरकतों से स्थानीय लोगों के अलावा सैलानी भी परेशान हो चुके थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस शख्स ने आज भी जागेश्वर मार्केट में अराजकता का माहौल पैदा किया। यूपी से आए श्रद्धालुओं ने उसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही दन्या थाने से पुलिस टीम जागेश्वर मार्केट पहुंच गई थी। पुलिस ने अराजकता के आरोपी को गणेश चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। साथ ही उसे शांति भंग की धाराओं में निरूद्ध करने के लिए उसकी चालानी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। हालांकि चालान के बाद आरोपी को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रशासन स्तर से कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस आरोपी की चालानी रिपोर्ट पूर्व में ही प्रशासन को भेज चुकी है।
अब होगी जेल
जागेश्वर धाम क्षेत्र में अराजकता फैलाने के आरोपी की पिछले कई महीनों से पुलिस को शिकायत मिल रही है। उसने कुछ दिन पहले भी जागेश्वर में अराजकता फैलाकर लोगों को परेशान किया था। तब भी एक स्थानीय व्यापारी ने उसकी शिकायत आरतोला चौकी में की थी। आज अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है। चालान के बाद उसे जमानत पर छोड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक यदि अब आरोपी दोबारा क्षेत्र में अराजकता करता पकड़ा जाता है तो उसे जेल भेज दिया जाएगा।