अभिनेता शिव ठाकरे और सोनिया बंसल ने जागेश्वर धाम में किया पूजन, देखें वीडियो

Film actress Sonia Bansal and Shiv Thackeray worshiped at Jageshwar Dham
Spread the love

सोनिया बंसल और शिव ठाकरे शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जागेश्वर धाम पहुंच गए थे। यहां पहुंचने पर पुजारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने जागेश्वर ज्योर्तिलिंग महादेव के समक्ष विधि विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। साथ ही जागेश्वर मंदिर परिसर की परिक्रमा कर यहां का इतिहास जाना। पंडित सागर भट्ट आदि पुजारियों ने उनका पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दयाल पांडे, केवल भट्ट आदि मौजूद रहे।

पौराणिक वृक्षों का भी किया दर्शन

अभिनेत्री सोनिया बंसल और शिव ठाकरे ने जागेश्वर धाम स्थित शिव पार्वती वृक्ष के समक्ष भी शीष नवाया। साथ ही उस देवदार वक्षृ के दर्शन भी किए, जिसमें भगवान गणेश की छवि दिखाई देती है। पुजारियों ने उन्हें देव वृक्षों से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं सोनिया

अभिनेत्री सोनिया बंसल कई हिंदी और तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई संगीत वीडियो में भी काम किया है। उन्होंने बिग बॉस सीजन 17 में भी भागीदारी निभाई थी। सोनिया बंसल ने धीरा, नौटी गैंग, डुबकी और जीने की उम्मीद तुमसे आदि फिल्मों में अभिनय किया है।  

बिग बॉस से मिली ठाकरे को पहचान

महाराष्ट्र में जन्मे शिव ठाकरे को 2022-23 के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन में नई पहचान मिली। ठाकरे इस सीजन के रनरअप रहे थे। उन्हें फिल्म शूट का बड़ा शौक है। वह इन दिनों कुमाऊं की हसीन वादियों में आए हुए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *